पांच जिलों में लॉकडाउन में मिली छूट, दुकानों के खुलने को लेकर नया निर्देश जारी, क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक के बाद लिया फैसला
पांच जिलों में लॉकडाउन में मिली छूट, दुकानों के खुलने को लेकर नया निर्देश जारी, क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक के बाद लिया फैसला
भोपाल: कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद अब प्रदेश के जिलों को अनलॉक किया जाने लगा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के अनुसार प्रदेश के पांच जिलों में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक के बाद लॉकडाउन में थोड़ी राहत देने का फैसला लिया गया है। बता दें कि इन जिलों में छूट के लिए 24 से 31 मई तक के लिए जारी किया गया है। वहीं, कहा जा रहा है कि इन जिलों में दिए गए छूट को देखते हुए सरकार आगे अन्य जिलों के लिए फैसला लेगी।
मिली जानकारी के अनुसार झाबुआ, अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर और भिंड में लॉकडाउन में थोड़ी राहत दी गई है। इस दौरान इन जिलों में
-
कृषि सम्बंधी सेवाएं (जैसे कृषि उपकरण, उपार्जन केन्द्र, खाद, बीज, कीटनाशक दवाएं कस्टम हायरिंग सेंटर्स, कृषि यंत्र की दुकाने आदि)
-
प्रातः 10:00 बजे से सांय 7:00 बजे तक खुली रहेगी ।
-
होटल एवं रेस्टारेंट से होम डिलेवरी की जा सकेगी।
-
बैंक, किओस्क सीएससी एवं ई कार्मस कार्यालय कार्यालयीन समय में खुले रहेगे
-
उक्त अवधि में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की आटा चक्कियों एवं मसाला चक्कियों प्रातः 10:00 बजे से सांय 7:00 बजे तक खुली रहेगी।
-
दूध डेरी प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक खुली रहेगी ।
-
एलपीजी गैस एजेन्सी प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक खुली रखकर घरेलू गैस सिलेण्डर की होम डिलेवरी की जा सकेगी।
-
उक्त अवधि में प्रातः 6.00 बजे से प्रातः 10:00 बजे तक एवं सायं 05:00 बजे से रात्रि 07:00 बजे तक आर ओ वॉटर की केनो के माध्यम से होम डिलेवरी की अनुमति होगी।
-
उक्त अवधि में अखबार का वितरण किया जा सकेगा ।
-
उक्त अवधि में रात्रि कालीन कोराना कंपयूँ रात्रि 8:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक प्रभावशील रहेगा।







Facebook


