लॉकडाउन में नगर पालिका निगम ने शुरू किया फल वितरण, आज से खुली आटा चक्की की दुकानें
लॉकडाउन में नगर पालिका निगम ने शुरू किया फल वितरण, आज से खुली आटा चक्की की दुकानें
इंदौर। कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू लॉकडाउन में जिला प्रशासन अब थोड़ी-थोड़ी रियासत दे रही हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन की टीम कई जरूरी सामानों में घर पहुंच सेवा दे रही है। इसी कड़ी में अब लॉकडाउन अवधी में नगर निगम प्रशासन ने आज से फल वितरण शुरू किया है।
Read More News: राहत पैकेज पर बरसे राहुल, बोले- गरीबों को कर्ज नहीं कैश की जरुरत, छत्तीसगढ़ सरकार के काम
जिसके तहत रहवासी नगर निगम को ऑर्डर देकर फ्रूट बकेट मंगा सकते हैं। फ्रूट बकेट दाम 100, 150 और 250 रुपए तय किए गए हैं। वहीं आज से इंदौर में आटा चक्की की दुकानें खुल गई। सुबह 11:00 से शाम 5:00 के बीच में आटा चक्की की दुकानें चालू रहेंगी।
Read More News: घरेलू उड़ाने जल्द शुरू कर सकती है सरकार, तय किए गए ये नियम.. जानिए
बता दें कि मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। हालांकि अब अच्छी खबर यह है कि धीरे—धीरे सभी संक्रमित मरीज ठीक भी हो रहे हैं। जिला प्रशासन की टीम ने हर स्तर पर कोरोना को मात देने कड़ाई से काम किया है।
Read More News: सीएम बघेल ने औरैया सड़क हादसे में श्रमिकों की मौत पर जताया दुख, परजिनों के प्रति व्यक्त की संवेदना

Facebook


