CRPF कैंप से कुछ ही दूरी पर जवानों से भिड़े नक्सली, दोनों ओर होती रही आधे घंटे तक फायरिंग

CRPF कैंप से कुछ ही दूरी पर जवानों से भिड़े नक्सली, दोनों ओर होती रही आधे घंटे तक फायरिंग

CRPF कैंप से कुछ ही दूरी पर जवानों से भिड़े नक्सली, दोनों ओर होती रही आधे घंटे तक फायरिंग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: March 15, 2020 10:19 am IST

सुकमा: छत्तीसग़ढ़ के नक्सल प्रभावित इलाका सुकमा से मुठभेड़ की खबर सामने आई है। खबर है कि नक्सलियों ने किस्टाराम के पालोड़ी कैम्प के पास हमला कर दिया। नक्सलियों की गोलियों के जवाब में जवानों ने भी जमकर गोलियां बरसाई। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से लगभग आधे घंटे तक फायरिंग होती रही। हालां​कि अभी हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।

Read More: मंदी के दौर में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, DA में 5 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला

मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर नक्सलियों ने अचानक किस्टाराम के पालोड़ी सीआरपीएफ कैंप के पास हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि नक्सली की ओर से पहले फायरिंग की गई, जवाब में जवानों ने भी जमकर गोलियां बरसाई। जवाबी कार्रवाई में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"