कयूम खान डकार गया 100 रुपए की मछली, लेकिन नहीं दिया पैसे,  तो कल्लू खां ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

कयूम खान डकार गया 100 रुपए की मछली, लेकिन नहीं दिया पैसे,  तो कल्लू खां ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

कयूम खान डकार गया 100 रुपए की मछली, लेकिन नहीं दिया पैसे,  तो कल्लू खां ने पीट-पीटकर कर दी हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: July 5, 2021 1:32 pm IST

ग्वालियर: मात्र 100 रुपए की मछली के पैसे ना देने पर मछली व्यवसाई की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर पड़ोसी ने हत्या कर दी। वहीं हत्यारा हत्या कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने से घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: Sputnik-V vaccine Production India : DCGI ने भारत में Sputnik-V वैक्सीन तैयार करने की दी अनुमति, ये कंपनी देश में बनाएगी रूसी कोरोना वैक्सीन

दरअसल मामला पुरानी छावनी थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाले कयूम खान मछली का व्यवसाय करते हैं। वे चौराहे पर ही मछली की दुकान लगाते हैं। उनके पड़ोस में रहने वाला कल्लू खां मछली फ्राई करने का काम करता है और कयूम खान की दुकान के पास ही कल्लू अपनी दुकान लगाता है। कल रविवार की रात कल्लू खां ने कयूम खान से 100 की मछली उधार ले ली। लेकिन उसके पैसे थोड़ी देर बाद देने की बोलकर अपनी दुकान पर चला गया। जब कयूम खान ने थोड़ी देर बाद अपने पैसे मांगे तो कल्लू आक्रोशित हो गया और उसने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गया।  

Read More: Bhopal teacher recruitment process : शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अडंगा ! सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ा पाएंगे चयनित शिक्षक, अभ्यर्थियों के दस्तावेज अमान्य

वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद पहुंची पुलिस की टीम ने घायल कयूम खान को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वह नहीं बच पाया, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Read More: महिला शिक्षक ने DMC पर लगाया बदतमीजी का आरोप, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन संघ ने किया जोरदार प्रदर्शन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"