छत्तीसगढ़ में नमक का पर्याप्त भंडारण, सामान्य नमक भी लोगों को मिल रहा सहज रूप से, 56 लाख राशनकार्डधारियों को निशुल्क नमक का वितरण

छत्तीसगढ़ में नमक का पर्याप्त भंडारण, सामान्य नमक भी लोगों को मिल रहा सहज रूप से, 56 लाख राशनकार्डधारियों को निशुल्क नमक का वितरण

छत्तीसगढ़ में नमक का पर्याप्त भंडारण, सामान्य नमक भी लोगों को मिल रहा सहज रूप से, 56 लाख राशनकार्डधारियों को निशुल्क नमक का वितरण
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: May 11, 2020 1:50 pm IST

रायपुर: राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और इसके बचाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अनेक प्रभावी कदम उठाए जा रहे है। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 56 लाख राशनकार्डधारियों को शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से नमक की निःशुल्क उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। वहीं, बाजार में मिलने वाले सामान्य नमक का भी पर्याप्त भंडारण है। लॉकडाउन की परिस्थितियों में प्रदेश में खाद्य पदार्थों और आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता और आपूर्ति के साथ-साथ इनके बाजार मूल्योें की भी प्राईस मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से सतत् निगरानी की जा रही है।

 Read More: मुख्यमंत्री भूपेश ने दिया CM सहायता कोष का हिसाब, इधर कांग्रेस ने क…

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में राज्य में नमक और अन्य सभी आवश्यक खाद्य पदार्थ पर्याप्त मात्रा में एवं समूचित दरों पर खुले बाजार में आम उपभोक्ताओं के लिए सहज रूप से उपलब्ध है। राज्य में खुले बाजार में लगभग 8 हजार टन से 10 हजार टन के माध्य नमक की मासिक आवक होती है। लॉकडाउन की वर्तमान परिस्थितियों में भी खुले बाजार में नमक की उक्त आवक समान रूप से बनी हुई है। इसके अतिरिक्त राज्य शासन द्वारा नमक व अन्य खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी न हो, इसके लिए नाप-तौल विभाग, खाद्य विभाग व जिला प्रशासन के मैदानी अमले के माध्यम से आकस्मिक निरीक्षण कर निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

Read More: झारखंड से कोंडागांव पहुंचे 37 मजदूरों को आइसोलेशन में रखा, 14 दिन बाद भेज दिया जाएगा घर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"