अब 10 मिनट के अंतर में चलेंगी बसें, महिलाओं के लिए इन शहरों में खोले जाएंगे ड्राइविंग सेंटर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी जानकारी

अब 10 मिनट के अंतर में चलेंगी बसें, महिलाओं के लिए इन शहरों में खोले जाएंगे ड्राइविंग सेंटर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी जानकारी

अब 10 मिनट के अंतर में चलेंगी बसें, महिलाओं के लिए इन शहरों में खोले जाएंगे ड्राइविंग सेंटर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी जानकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: March 16, 2021 12:46 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि एक बस से दूसरे बस की टाइमिंग में 10 मिनट का अंतर होगा।

Read More: कोरोना संक्रमण के बीच मोदी कैबिनेट की अहम बैठक, लिया जा सकता है बड़ा फैसला

बैठक में कोरोना को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। मंत्री गोविंद सिंह ने बताया कि बिना मास्क के बस में सफर नहीं कर सकेंगे, गाइडलाइन पालन नहीं करने पर यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। महाराष्ट्र से प्रदेश में आने वाली बसों की पूरी जांच होगी। वहीं, बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि भोपाल, उज्जैन, सागर, जबलपुर में महिला ड्राइविंग सेंटर खोले जाएंगे।

Read More: गुढ़ियारी इलाके में चाकूबाजी, बदमाश ने नाबालिग के हाथ, पैर, पीठ और जांघ पर किया हमला, उपचार के दौरान मौत

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"