मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7 हजार 124, स्वस्थ हुए 3 हजार 673
मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7 हजार 124, स्वस्थ हुए 3 हजार 673
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। 24 घंटे में 165 नए मरीज सामने आए हैं। वायरस ने प्रदेश के 50 जिलों को चपेट में लिया है। वहीं प्रदेश में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7 हजार 124 पहुंच गई है। जिसमें से 305 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 हजार 673 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें- किर्गिस्तान में फंसे सैकड़ों छात्रों की घर वापसी का हो इंतजाम, राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को
प्रदेश में फिलहाल 3 हजार 146 कोरोना मरीजों का इलाज जारी है, सबसे ज्यादा केस इंदौर में है। यहां कुल आंकड़ा 31 सौ 19 पहुंच गया है, जबकि 117 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 1 हजार 140 मरीज ठीक भी हुए है।
ये भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ का बड़ा सवाल, पूछा- टेस्ट मैच के दूसरे दिन खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाया गया गया तो
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमितों का आंकडा 1 हजार 303 पहुंच गया है, और 49 लोगों की मौत हुई है। भोपाल में 826 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इंदौर और भोपाल के बाद उज्जैन में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण का केस है, यहां 614 मरीज अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, और 54 मरीजों की मौत हुई है, हालांकि 260 मरीज पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं।

Facebook


