Dhanush Entry In Politics : “थलपति विजय के बाद अब ये दिग्गज साउथ सुपरस्टार भी करेंगे राजनीति में एंट्री? एक बयान से मची हलचल, बोले- ‘एकता को देना होगा मकसद'”
साउथ सुपरस्टार धनुष के एक बयान के बाद तमिलनाडु में उनके राजनीति में आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। ब्लड डोनेशन कैंप के दौरान उन्होंने फैंस से अपनी एकजुटता को समाज सेवा के लिए इस्तेमाल करने की अपील की। हालांकि, उन्होंने राजनीति में आने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Dhanush Entry In Politics
- धनुष के बयान से तमिलनाडु की राजनीति में नई चर्चाएं।
- फैंस की एकजुटता को समाज सेवा में लगाने की अपील।
- नेशनल अवॉर्ड्स विवाद पर भी धनुष ने रखी अपनी बात।
एंटरटेनमेंट डेस्क : Dhanush Entry In Politics साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक धनुष के एक हालिया बयान ने तमिलनाडु के राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। अपने फैंस द्वारा आयोजित एक ब्लड डोनेशन कैंप के दौरान धनुष ने प्रशंसकों से अपनी एकजुटता का इस्तेमाल जनसेवा और समाज सुधार के कार्यों में करने की अपील की। उनके इस बयान के बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या धनुष भी ‘थलपति’ विजय की तरह राजनीति में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं।
एकता में बहुत ताकत होती है।
कार्यक्रम के दौरान फैंस को संबोधित करते हुए धनुष ने कहा, “इतने सारे लोग एक जगह जमा हुए हैं, इस तरह की एकता में बहुत ताकत होती है। Actor Dhanush हमें इस एकता को एक मकसद देना होगा। सिर्फ ऑडियो लॉन्च और मीटअप्स तक सीमित रहने के बजाय, हमें भलाई और समाज सेवा के कामों में अधिक से अधिक शामिल होना चाहिए।” इस बयान और उनकी बॉडी लैंग्वेज के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूज़र्स कयास लगाने लगे कि वे राजनीति का रुख कर सकते हैं।
एक ही साल में किसी तमिल एक्टर ने दो नेशनल अवॉर्ड जीते
इसी दौरान धनुष ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को लेकर हो रही आलोचनाओं पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी। फिल्म ‘रायन’ और ‘कैप्टन मिलर को मिले अवॉर्ड्स पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बेबाकी से माना कि 2024 में ‘रायन’ से भी बेहतर तमिल फिल्में मौजूद थीं, लेकिन फैंस को इस बात का जश्न मनाना चाहिए कि एक ही साल में किसी तमिल एक्टर ने दो नेशनल अवॉर्ड जीते हैं।
#Dhanush gives a Strong hint about his Political Entry:
“So many people have gathered in one place.. This kind of unity has a power..💪 You need to give that unity a purpose.. Not just through audio launches and meet ups. Join hands and do more welfare work.. Do whatever you can…
— Laxmi Kanth (@iammoviebuff007) July 26, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang 27 July 2026 : आज से शुरू होगा जया-विजया पार्वती व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का पंचांग
- Aaj Ka Rashifal 28 July 2026: आज किस राशि के जातकों पर होगी किस्मत मेहरबान? जानें नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन का हाल
- Kya MP Mein Baarish Hoga : प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम! आज इन 6 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD का बड़ा अलर्ट

Facebook


