मध्यप्रदेश में मरीजों की संख्या 2 हजार 7 सौ 56, 524 मरीज पूरी तरह स्वस्थ
मध्यप्रदेश में मरीजों की संख्या 2 हजार 7 सौ 56, 524 मरीज पूरी तरह स्वस्थ
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में मरीजों की संख्या 2 हजार 7 सौ 56 पहुंच गया है। अब तक कोरोना से प्रदेश में 147 की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा इंदौर में 1545 मरीज कोरोना पॉजिटिव हैं। जबकि जिले में अब तक 74 मरीजों की मौत हुई है।
ये भी पढ़ें- 17 मई तक बंद रहेंगी सभी यात्री ट्रेन, लॉक डाउन बढ़ने के बाद रेल मंत्रालय ने लिया फैसला
अगर बात करें प्रदेश की राजधानी भोपाल की, तो यहां पर 526 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि मृतकों की आंकड़ा 15 पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें- लॉक डाउन के बीच तीन जिला कलेक्टर सहित 8 IAS अफसरों का तबादला, देखिए सूची
इंदौर और भोपाल के बाद उज्जैन कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन गया है, यहां अब तक 147 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। वहीं खरगोन में 73 मरीज कोरोना पॉजिटिव हैं। रायसेन में भी संक्रमितों की संख्या तेजी बढ़ी है, 73 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक प्रदेश में 524 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घऱ वापस लौट चुके हैं।

Facebook


