Kerala Bus Crash : 25 मीटर तक फिसली बस, फिर हुआ ऐसा धमाका कि दो हिस्सों में बंट गई! CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

केरल के मलप्पुरम जिले में NH-66 पर एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस डिवाइडर से टकराने के बाद दो हिस्सों में बंट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 26 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।

Kerala Bus Crash : 25 मीटर तक फिसली बस, फिर हुआ ऐसा धमाका कि दो हिस्सों में बंट गई! CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

Kerala Bus Crash : Image source : x

Modified Date: July 27, 2026 / 10:36 am IST
Published Date: July 27, 2026 9:57 am IST
HIGHLIGHTS
  • डिवाइडर से टकराने के बाद बस दो हिस्सों में बंट गई।
  • बारिश के बीच हादसे का CCTV वीडियो सामने आया।
  • स चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू।

मलप्पुरम : Kerala Bus Crash :  केरल में राष्ट्रीय राजमार्ग 66 (NH66) पर कुट्टीपुरम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अनियंत्रित प्राइवेट बस डिवाइडर से टकराने के बाद दो हिस्सों में बंट गई। इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

CCTV फुटेज में दिखी दुर्घटना की भयावहता

हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि बारिश के बीच तेज रफ्तार बस ने अचानक अपना नियंत्रण खो दिया। गाड़ी सड़क पर लगभग 25 मीटर से अधिक दूरी तक फिसलती चली गई और सर्विस रोड पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

 

अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे घायल

दुर्घटना में घायल हुए कई लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए कुट्टीपुरम, वलंचेरी और कोट्टक्कल के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। Accident News पुलिस के अनुसार हादसे का मुख्य कारण ओवरस्पीडिंग माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.