राजधानी रायपुर से आई राहत भरी खबर, सूरजपुर के एक और कोरोना संदिग्ध की रिपोर्ट आई निगेटिव

राजधानी रायपुर से आई राहत भरी खबर, सूरजपुर के एक और कोरोना संदिग्ध की रिपोर्ट आई निगेटिव

राजधानी रायपुर से आई राहत भरी खबर, सूरजपुर के एक और कोरोना संदिग्ध की रिपोर्ट आई निगेटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: May 1, 2020 11:45 am IST

रायपुर: कोरोना मुक्ति की ओर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक राहत भरी खबर सामने आई है। खबर है कि सूरजपुर जिले के एक और संदिग्ध मरीज का रिपोर्ट निगेटिव आया है। बता दें कि संदिग्ध की जांच रैपिड टेस्टिंग किट से किया गया था, जिसके बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आय था। लेकिन आरटी-पीसीआर किट में जांच किए जाने के बाद रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Read More: राज्य सरकार ने IAS अमृत विकास तोपनो को दिया अतिरिक्त प्रभार, संस्कृत एवं पुरातत्व विभाग के संचालक बने

बता दें कि कल तक प्रदेश में कुल कोरोना के 17541 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 16602 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 40 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 899 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 36 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 4 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: UGC ने जारी किया नया अकेडमिक कैलेंडर, M.Phil. और Ph.D. के स्टूडेंट्स को 6 महीने के एक्सटेंशन की अनुमति


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"