निर्वाचन आयोग ने रखी एक दिवसीय कार्यशाला, पेड न्यूज और मीडिया सर्टिफिकेशन पर दी गई जानकारी
निर्वाचन आयोग ने रखी एक दिवसीय कार्यशाला, पेड न्यूज और मीडिया सर्टिफिकेशन पर दी गई जानकारी
रायपुर । राजधानी में आगामी लोकसभा चुनाव में पेड न्यूज और मीडिया सर्टिफिकेशन को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । मीडिया के सभी माध्यमों – प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, वेब मीडिया, सोशल मीडिया, आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी प्रमुखों के साथ आयोजित इस कार्यशाला में पेड न्यूज और मीडिया सर्टिफिकेशन को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया ।
ये भी पढ़ें-स्कूल शिक्षा विभाग की बहुप्रतीक्षित भर्ती ,पदोन्नति सेवा नियम बन कर…
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू खुद इस कार्यशाला में विशेष रुप से उपस्थित थे । कार्यशाला के अंतिम सत्र में पेड न्यूज और मीडिया सर्टिफिकेशन को लेकर सवाल जवाब भी किए गए, जिसमें मीडिया संस्थानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई । पत्रकारों के सवालों के जवाब छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने दिए ।
ये भी पढ़ें- स्कूल शिक्षा विभाग की बहुप्रतीक्षित भर्ती ,पदोन्नति सेवा नियम बन कर…
बता दें कि पूरे भारत देश में पहली बार किसी राज्य में निर्वाचन गतिविधियों के अंतर्गत पेड न्यूज और मीडिया सर्टिफिकेशन पर केन्द्रित इस प्रकार की ये पहली कार्यशाला है जो मीडिया के साथ आयोजित की गई । इस अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप पर केन्द्रित फोटो प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।

Facebook


