प्रदेश के 37 जिलों में लगाए जाएंगे ऑक्सीजन प्लांट, जबलपुर पहुंचा 34 टन लिक्विड ऑक्सीजन का दो टैंकर

प्रदेश के 37 जिलों में लगाए जाएंगे ऑक्सीजन प्लांट, जबलपुर पहुंचा 34 टन लिक्विड ऑक्सीजन का दो टैंकर

प्रदेश के 37 जिलों में लगाए जाएंगे ऑक्सीजन प्लांट, जबलपुर पहुंचा 34 टन लिक्विड ऑक्सीजन का दो टैंकर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: April 18, 2021 1:56 pm IST

भोपाल/जबलपुर: कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। हालात दिन ब दिन खराब होते नजर आ रहे हैं। वहीं, ऑक्सीजन की कमी के चलते रोजाना मौत के आंकड़ों का एक नया रिकॉर्ड बन रहा है। हालात को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में 37 ऑक्सीजन प्लांट लगवाने का फैसला लिया है। 

Read More: कोरिया जिले में 28 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन, अब तक प्रदेश के 16 जिलों में टोटल लॉकडाउन के आदेश जारी

सीएम शिवराज की ओर से जारी निर्देश के अनुसार प्रदेश के 37 जिलों में एक से तीन माह भीतर ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। शिवराज सरकार के इस फैसले से भविष्य की दिक्कतें समाप्त होंगी। उन्होंने यह भी कहा है कि पीआईयू स्थल चयन करें और कार्य तेजी से हो।

Read More: अब मरीजों तक सांसें पहुंचाएगी भारतीय रेलवे, राज्यों की डिमांड पर मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर दी जानकारी

वहीं, दूसरी ओर मेडिकल अस्पताल और सेना के अस्पताल करीब 34 टन लिक्विड ऑक्सीजन पहुंचाई गई है।  बताया गया कि विधायक तरुण भनोत ने राउरकेला से आये 2 टैंकरों को रिसीव किया है। बता दें कि सांसद विवेक तन्खा उद्योगपति नवीन जिंदल से निवेदन किया था, जिसके बाद लिक्विड ऑक्सीजन  भिजवाए गए हैं।

Read More: इन 6 गांवों में हुआ कोरोना का विस्फोट, जिला प्रशासन ने बनाया कंटेनमेंट जोन 

बता दें कि शहडोल मेडिकल कॉलेज में 12 मरीजों की मौत हो गई है। एडीएम के मुताबिक सभी मरीजों की स्थिति काफी गंभीर थी, जिसके कारण उनकी मौत हुई है। वहीं परिजनों ने ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत होने का आरोप लगाया है। डीन ने ऑक्सीजन की कमी से मौत होने की बात को नकारा है। हालांकि उन्होंने ने लिक्विड ऑक्सीजन में कमी से दबाव की बात को जरुर माना है। 

Read More: टीके पर भरोसे की कहानी! नायब तहसीलदार हुलेश्वर पटेल की जुबानी, भरोसा था कोरोना होगा तो भी मामूली होंगे लक्षण, आगे क्या हुआ ? जानिए 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"