बारात में ढोल बजाना दूल्हे को पड़ गया भारी, ग्रामीणों ने कर दी बेरहमी से पिटाई

बारात में ढोल बजाना दूल्हे को पड़ गया भारी, ग्रामीणों ने कर दी बेरहमी से पिटाई

बारात में ढोल बजाना दूल्हे को पड़ गया भारी, ग्रामीणों ने कर दी बेरहमी से पिटाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: May 25, 2021 6:34 pm IST

सागर: कोरोना कर्फ्यू के दौरान एक दूल्हे की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना सागर जिले के रहली के ग्राम रामपुर की है, जहां मौत से गमगीन परिवार के घर के सामने ढोल बजाने पर विवाद हुआ और कुछ लोगो ने दूल्हे की पिटाई कर दी।

Read More: कोरोना ड्यूटी पर तैनात रहे 750 से अधिक शिक्षकों की मौत, 2845 टीचर हुए संक्र

घटनाक्रम के अनुसार रहली के रामपुर गांव में रहने वाले बलराम पटैल की शादी थी। रस्मों के तहत देवी पूजन के लिए ढोल नगाड़ों के साथ दूल्हा मंदिर जा रहा था और गांव में ही मौत से गमगीन एक यादव परिवार के घर के सामने से गुजरा, तो लोगो ने ढोल बजाने से मना किया। उन्होंने उलाहना देते हुए कहा कि हमारे घर मे मौत हो गई है और तुम हमारे घर के सामने ढोल नगाड़े बजा रहे हो। इस बात को लेकर विवाद बढ़ा और कुछ युवकों ने दूल्हे की पिटाई कर दी। इस मारपीट के बाद दूल्हा बलराम अपने परिजनों के साथ रहली थाने पहुंचा और आरोपी चंदन और मुकेश यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। दूल्हे की शिकायत पर रहली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More: सीएम बघेल 26 को दुर्ग जिले को देंगे 110 करोड़ रुपए की सौगात, नवा रायपुर में वेदांता केयर्स फील्ड अस्पताल का भी करेंगे लोकार्पण


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"