पीएम मोदी ने जिला कलेक्टर्स से की चर्चा, कहा- हमारी लड़ाई एक एक व्यक्ति की जिंदगी बचाने की है

पीएम मोदी ने जिला कलेक्टर्स से की चर्चा, कहा- हमारी लड़ाई एक एक व्यक्ति की जिंदगी बचाने की है

पीएम मोदी ने जिला कलेक्टर्स से की चर्चा, कहा- हमारी लड़ाई एक एक व्यक्ति की जिंदगी बचाने की है
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: May 18, 2021 10:41 am IST

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण और वैक्सीनेशन को लेकर पीएम मोदी ने मंगलवार को कई जिलों के कलेक्टरों से चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी ने टीकाकरण पर जोर देते हुए वैक्सीनेशन को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एक सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में वैक्सीन की आपूर्ति को सुनिश्चित करने की कवायद लगातार जारी है।

Read More: भूपेश कैबिनेट के फैसले: धान के साथ ये फसलें भी न्याय योजना में शामिल, डिप्टी कलेक्टर से संयुक्त पद के लिए पदोन्नति को मंजूरी

राज्यों और जिलों के अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों पर बहुत ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि जब जिला कोरोना को हराएगा तभी देश कोरोना से जंग जीतेगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कोविड से लड़ाई का एक सशक्त माध्यम है, इसलिए इससे जुड़े हर भ्रम को हमें मिलकर दूर करना है। कोरोना के टीके की आपूर्ति को बहुत बड़े स्तर पर बढ़ाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम केयर्स के माध्यम से देश के हर जिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र लगाने पर तेजी से काम किया जा रहा है और कई अस्पतालों में इन संयंत्रों ने काम शुरू कर दिया है।

Read More: वैक्सीन लगवाने के बाद खतरे का संकेत हैं ये लक्षण, सरकार ने किया सचेत

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में इस समय कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं तो कुछ राज्यों में बढ़ भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि कम होते आंकड़ों के बीच हमें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. हमारी लड़ाई एक एक जीवन बचाने की है।

Read More: भूपेश कैबिनेट के फैसले: लद्दाख बॉर्डर पर शहीद जवान की बहन को अनुकंपा नियुक्ति, बस संचालकों का टैक्स भुगतान 4 माह आगे बढ़ा, देखिए अन्य बड़े निर्णय

मोदी ने स्थानीय निषिद्ध क्षेत्र, व्यापक जांच और लोगों तक उचित जानकारी पहुंचाने को कोरोना के खिलाफ हथियार बताते हुए अधिकारियों से कहा कि महामारी के खिलाफ इस युद्ध में उनकी एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आप एक तरह से इस युद्ध के फील्ड कमांडर हैं। हमारे देश में जितने जिले हैं, उतनी ही अलग-अलग चुनौतियां हैं। आप अपने जिले की चुनौतियों को बहुत बेहतर तरीके से समझते हैं। इसलिए जब आपका जिला जीतता है, तो देश जीतता है। जब आपका जिला कोरोना को हराता है, तो देश कोरोना को हराता है।

Read More: पिनराई विजयन माकपा विधायक दल के नेता चुने गए, 20 को कैबिनेट का विस्तार, केके शैलजा को नहीं मिली जगह

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिलों में चिकित्सा के साथ ही हर चीज की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना भी जरूरी है और अपनी जरूरतों को तेजी से रेखांकित करके, उनका प्रबंध भी करना है। उन्होंने कहा, ‘‘चुनौती जरूर बड़ी है, लेकिन हमारा हौसला उससे भी बड़ा है। पीएम मोदी ने अधिकारियों से कहा कि कोविड के अलावा उन्हें अपने जिले के हर एक नागरिक की जीवन की सुगमता का भी ध्यान रखना है। हमें संक्रमण को भी रोकना है और दैनिक जीवन से जुड़ी जरूरी आपूर्ति को भी बेरोकटोक चलाना है।

Read More: भूपेश कैबिनेट के बड़े फैसले.. मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना की होगी शुरुआत, प्रति एकड़ दी जाएगी 10 हजार की राशि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"