एनएमडीसी के रिटायर्ड कर्मचारी से ठगी, पुलिस ने झारखंड से दबोचा दो सगे भाई को

एनएमडीसी के रिटायर्ड कर्मचारी से ठगी, पुलिस ने झारखंड से दबोचा दो सगे भाई को

एनएमडीसी के रिटायर्ड कर्मचारी से ठगी, पुलिस ने झारखंड से दबोचा दो सगे भाई को
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: November 26, 2019 6:41 am IST

बिलासपुर। फोन पर एटीएम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी लेकर ऑनलाइन ठगी के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दो युवकों को झारखंड से गिरफ्तार किया है। दोनों सगे भाई हैं। दोनों ने मिलकर शहर के एक व्यक्ति को बैंक अफसर बताकर 45 हजार रुपए की ठगी की। पुलिस दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Read More News:सीएम भूपेश बघेल का ऐलान, किसानों को हर हालत में किया जाएगा 2500/ क्…

दरअसल एनएमडीसी से रिटायर्ड प्रयागराज दीक्षित का सिविल लाइन क्षेत्र में मकान है। इनका भारतीय स्टेट बैंक मंगला में खाता है। बीते 10 फरवरी को उनके मोबाइल नंबर पर अनजान व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को बैंक अधिकारी बताकर एटीएम नंबर, ओटीपी की जानकारी ले ली। कुछ देर बाद जब उनके खाते से 45 हज़ार निकल गए तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कराया।

Read More News:स्टील प्लांट के निजीकरण की सुगबुगाहट के बीच सचिव का दौरा टला, कर्मच…

सिविल लाइन पुलिस ने साइबर सेल के साथ मिलकर संयुक्त रूप से जांच की जिसमें जानकारी मिली और पुलिस ने झारखंड से दोनों ठग को गिरफ्तार कर लिया।

Read More News:शक्तिवर्धक दवाओं के ओवर डोज ने ली बॉडी बिल्डर की जान, 1 महीने से चल..


लेखक के बारे में