कांग्रेस नेता देवेंद्र वौरसिया हत्याकांड मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े 2 और आरोपी, अब तक 5 की गिरफ्तारी

कांग्रेस नेता देवेंद्र वौरसिया हत्याकांड मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े 2 और आरोपी, अब तक 5 की गिरफ्तारी

कांग्रेस नेता देवेंद्र वौरसिया हत्याकांड मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े 2 और आरोपी, अब तक 5 की गिरफ्तारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: April 1, 2019 4:29 pm IST

हटा: बहुचर्चित कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड मामले में 7 नामजद आरोपियों में शामिल 25000 के ईनामी आरोपी लोकेश सिंह और श्रीराम शर्मा को विभिन्न धाराओं के तहत सोमवार को हटा पुलिस ने प्रथम श्रेणी न्यायालय हटा कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों आरोपी को अप्रैल तक की रिमांड पर हटा पुलिस को सौप दिया है। साथ ही घटना के मास्टरमाइंड आरोपी अमजद पठान और गोलू ठाकुर को जेल भेज दिया गया है। बता दे कि एसटीएफ औऱ एसआईअी की संयुक्त टीमों के साथ मनोज गोयल प्राभारी देहात थाना और पथरिया पुलिस ने दोनों आरोपियों को कल देर रात उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले के बबीना से गिरफतार किया था।

Read More: सिविल एविएशन एंड सिक्योरिटी ब्यूरो ने जारी किया रायपुर एयरपोर्ट की 21 दुकानों पर ताला लगाने का आदेश

पूरे मामले में अब तक पुलिस 7 नामजद आरोपियों में से 5 आरोपियों को गिरफतार कर चुकी है, जिन पर 25-25 हजार का इनाम था। वहीं, 2 मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। साथ ही 19 अन्य आरोपियों में से पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Read More: तेज प्रताप ने किया नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान, कहा- दो सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

गौरतलब है कि बीते 15 मार्च क़ो हटा में कांग्रेस नेता देवेंद्र चोरसिया की हत्या कर दी, बसपा नेता पथरिया विधायक रामबाई सिंह के पति, देवर और जिला पंचायत दमोह के अध्यक्ष के सरपंच पुत्र इंद्रपाल पटेल सहित कई लोगों पर हत्या का आरोप पीड़ित पक्ष ने लगाया था।

<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/EAQflnGnVPg” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"