MBBS छात्र बन गया ठग! BSP में नौकरी लगाने के नाम पर लगाया लाखों का चूना, चढ़ा पुलिस के हत्थे

MBBS छात्र बन गया ठग! BSP में नौकरी लगाने के नाम पर लगाया लाखों का चूना, चढ़ा पुलिस के हत्थे

MBBS छात्र बन गया ठग! BSP में नौकरी लगाने के नाम पर लगाया लाखों का चूना, चढ़ा पुलिस के हत्थे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: February 21, 2021 4:43 pm IST

रायपुर: राजधानी रायपुर से नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने MBBS प्रथम वर्ष के छात्र को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने भिलाई स्टील प्लांट सहित शासकीय विभागों में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है। आरोपी के खिलाफ प्रदेश के कई जिलों के थानों में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के मामले दर्ज हैं।

Read More: महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगाने को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे ने कही ये बात, एक ही दिन में सामने आए 7 हजार मामले

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने चंद्रशेखर सेन नाम के MBBS प्रथम वर्ष के छात्र को नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 4 लोगों से भिलाई स्टील प्लांट सहित सरकारी विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर 27 लाख रुपए का चूना लगाया है। बताया गया कि आरोपी के खिलाफ प्रदेश के कई जिलों में 10 से अधिक ठगी के मामले दर्ज हैं। सिविल लाइन पुलिस ने चंद्रशेखर सेन को गरियाबंद से गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरा आरोपी नोहर सिंह अभी फरार है।

Read More: ओवरलोड होने के चलते DNS अस्पलात की लिफ्ट गिरी, कमलनाथ, जीतू पटवारी सहित कांग्रेस नेता थे सवार

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"