धान की रोपाई कर रहे लोगों को देखकर धोखा न खाना, ये खेत नहीं सड़कें हैं ‘शिव’ राज सरकार की

धान की रोपाई कर रहे लोगों को देखकर धोखा न खाना, ये खेत नहीं सड़कें हैं 'शिव' राज सरकार की

धान की रोपाई कर रहे लोगों को देखकर धोखा न खाना, ये खेत नहीं सड़कें हैं ‘शिव’ राज सरकार की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: August 21, 2020 10:52 am IST

मुरैना: देश के कई हिस्सों में इन दिनों लगातार बारिश का कहर जारी है। मूसलाधार बारिश के बाद कई राज्यों में लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त ​हो गया है। ऐसा ही कुछ हाल मध्यप्रदेश का भी है, जहां कई हिस्सों में नदी नाले उफान पर है। प्रदेश के कई जिलों में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते राज्य के कई इलाकों की सड़कें या तो नदी में तब्दील हो गई है या तो उनकी हालत खेतों जैसी हो गई है। मुरैना में की सड़कों का भी कुछ ऐसा ही हाल है।

Read More: देसी कोरोना वैक्सीन पर केंद्रीय स्वास्थमंत्री डॉ हर्षवर्धन ने दी अहम जानकारी, जानिए कब तक बाजार में मिल सकेगी वैक्सीन

किचड़ से भरे स्टेट हाइवे के माधोपुरा-अंबाह बायपास को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ और वे पेड़ पौधे लेकर सड़क पर आ गए। इसके बाद उन्होंने मिट्टी से भरे स्टेट हाइवे पर पौधे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि यह इससे पहले लोगों ने नगर निगम से शिकायत की थी, लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई तो लोग प्रदर्शन पर उतर आए।

Read More: सावधान, आपके पास भी आ सकता है न्यूड वीडियो कॉल, ठगी का न हो जाए शिकार, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"