हाईजैक कर प्लेन को ले जाएंगे पाकिस्तान, राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आया धमकी भरा कॉल

हाईजैक कर प्लेन को ले जाएंगे पाकिस्तान, राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आया धमकी भरा कॉल

हाईजैक कर प्लेन को ले जाएंगे पाकिस्तान, राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आया धमकी भरा कॉल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: June 8, 2021 5:43 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट को हाइजैक करने की धमकी मिली है। इतना ही नहीं कॉल करने वाले ने प्लेन का हाइजैक कर पाकिस्तान ले जाने की बात कही है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर के पास यह फोन आया था। इस मामले की जानकारी होने के बाद हड़कंप मच गया है। वहीं, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।

Read More: एकतरफा प्यार में पागल हुआ दो बच्चों का बाप, किसी और से तय हुई युवती की शादी तो कर डाला ये कांड

मिली जानकारी के अनुसार राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर के पास मंगलवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, फोन करने वाले ने कहा कि राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाइजैक किया जाएगा और प्लेन को पाकिस्तान ले जाएंगे। फिलहाल सूचना के आधार पर पुलिस कॉल ट्रैस कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।

Read More: महामारी का दौर भी नहीं डिगा सका नवा छत्तीसगढ़ का संकल्प: CM भूपेश बघेल, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों-स्व सहायता समूह की महिलाओं से की चर्चा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"