राहत की खबर: छत्तीसगढ़ में एक और मरीज हुआ ठीक, अब तीन एक्टिव केस बचे

राहत की खबर: छत्तीसगढ़ में एक और मरीज हुआ ठीक, अब तीन एक्टिव केस बचे

राहत की खबर: छत्तीसगढ़ में एक और मरीज हुआ ठीक, अब तीन एक्टिव केस बचे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: May 14, 2020 1:04 pm IST

रायपुर। कोरोना संकट के बीच छत्तीसगढ़ के लिए राहत की खबर है। आज एक और मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है। पूरी तरह स्वस्थ्य होने के बाद रायपुर एम्स ने आज डिस्चार्ज कर दिया। इसकी जानकारी एम्स ने ट्वीट कर दी है।

Read More News:स्वास्थ्य विभाग का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, कोरोना काल में मांगी थी बड़ी रकम

एम्स के अनुसार सूरजपुर के एक मरीज के ठीक होने के बाद आज डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में यहां कोविड-19 के तीन रोगी उपचार प्राप्त कर रहे हैं। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। अब तक एम्स द्वारा 54 रोगियों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।

Read More News: अमेरिका में कोरोना से मौत की संख्या चीन में संक्रमितों से भी ज्यादा, बीते 24 घंटे में 1813 ने 

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कुल 59 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं अच्छी बात यह है कि अभी तक 56 मरीज पूरी तरह से ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब सिर्फ 3 एक्टिव मरीज बचे हैं। डॉक्टरों के अनुसार सभी मरीज धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।

Read More News: चीन को घेरने की तैयारी, प्रतिबंध लगाने अमेरिकी संसद में बिल पेश


लेखक के बारे में