छत्तीसगढ़ में 7 और नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 418

छत्तीसगढ़ में 7 और नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 418

छत्तीसगढ़ में 7 और नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 418
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: June 1, 2020 3:02 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, यहां रोजना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रदेश में 7 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि धमतरी में दो और बेमेतरा में 5 नए मरीज मिले हैं। वहीं बिलासपुर कोविड अस्पताल से 3 कोरोना मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 418 हो गई है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में कुल 37 नए मरीज मिले हैं।

Read More: मुख्य सचिव आरपी मंडल ने ली प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर और एसपी की बैठक, कहा- क्वॉरंटाइन सेन्टरों में सैंपल टेस्टिंग की व्यवस्था की जाए

बता दें कि कुछ देर पहले ही प्रदेश के बिलासपुर- 10, जशपुर- 9, रायगढ़- 3, रायपुर- 3, धमतरी- 1, जगदलपुर- 1, मुंगेली- 3 मरीज मिले थे।

Read More: विश्व बाल सुरक्षा दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की बच्चों के स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 69152 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 67268 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वर्तमान में प्रदेश में 418 लोगों का उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में अब तक 536 मरीज सामने आए हैं।

Read More: 5 जून को लगेगा चंद्रग्रहण, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव?


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"