छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना मरीज की पुष्टि, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 23

छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना मरीज की पुष्टि, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 23

छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना मरीज की पुष्टि, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 23
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: May 5, 2020 4:04 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि छत्तीगढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्ग जिले के भिलाई की रहने वाली महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। महिला की rtpcr रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 59 हो गई है और एक्टिव मरीजों की संख्या 23 हो गई है।

Read More: मौसम ने ली करवट, पेंड्रा में बारिश के साथ हुई बर्फबारी, कई घरों के छप्पर और टीन में हुए छेद

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 21323 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 20300 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 59 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 965 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 36 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 23 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: शराब दुकान के मुद्दों पर बोले गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, कहा- तानाशाही बर्दाश्त नहीं होगी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"