रिटायर्ड ब्रिगेडियर प्रदीप यदु कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी के समक्ष किया प्रवेश

रिटायर्ड ब्रिगेडियर प्रदीप यदु कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी के समक्ष किया प्रवेश

रिटायर्ड ब्रिगेडियर प्रदीप यदु कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी के समक्ष किया प्रवेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: February 21, 2019 2:26 pm IST

रायपुर। रिटायर्ड ब्रिगेडियर प्रदीप यदु गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। इस अवसर पर एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया और ब्रिगेडियर प्रदीप यादव की पत्नी मंजू यदु भी मौजूद थीं।

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड ब्रिगेडियर यदु का कांग्रेस प्रवेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की सहमति से हुआ है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ कांग्रेस नेताओं ने भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

यह भी पढें : 30 IFS अधिकारियों के तबादले, 6 अफसर प्रतिनियुक्ति से बुलाए गए वापस 

गौरतलब है कि रिटायर्ड ब्रिगेडियर यदु पांच युद्धों में शामिल रहे हैं। पिछले वर्ष राजधानी रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने सेना की स्थिति को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला भी बोला था।


लेखक के बारे में