दवा व्यापारी और सीए के घर पर डकैती, परिवार के लोगों को बंधक बनाकर लाखों रुपए के जेवरात और नगदी ले उड़े डकैत

दवा व्यापारी और सीए के घर पर डकैती, परिवार के लोगों को बंधक बनाकर लाखों रुपए के जेवरात और नगदी ले उड़े डकैत

दवा व्यापारी और सीए के घर पर डकैती, परिवार के लोगों को बंधक बनाकर लाखों रुपए के जेवरात और नगदी ले उड़े डकैत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: January 31, 2021 12:45 pm IST

इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में मर्डर, लूट और डकैती की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। लगातार ऐसी घटनाएं शहर के अलग-अलग हिस्सों से सामने आ रही है। इसी बीच एरोड्रम थाना क्षेत्र पॉश कॉलोनी में बदमाशों ने दो घरों में डकैती को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दोनों घर के मालिक को बंधक बनाकर मारपीट की और लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात सहित हजारों रुपए नगद लेकर फरार हो गए। फिलहाल घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। घटना रविवार सुबह 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है।

Read More: पति की हत्या भी कर देती है, तो भी पत्नी फैमिली पेंशन की हकदार, इस हाईकोर्ट का फरमान

इंदौर शहर जिस तरह से विकासशील शहरों की गिनती में अपनी जगह बना रहा है, उसी तेज़ी मे शहर क्राइम का ग्राफ भी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस पेट्रोलिंग को चुनौती देते हुए डकैतों ने एरोड्रम थाना क्षेत्र की सबसे पॉश कॉलोनी हाई लिंक सिटी में दो घरों में लाखों रुपए की डकैती की है। बताया गया कि हथियारबंद डकैत चार्टर्ड अकाउंटेंट निखिल चोपड़ा के घर पर मेन गेट का लॉक तोड़ कर घुसे ओर नीचे सो रहे बुजुर्ग माता पिता के साथ मारपीट की। इसके बाद ऊपरी मंजिल पर सो रहे निखिल चोपड़ा उनकी पत्नी और बच्ची को डकैतों ने कमरे में बंद कर दिया और नीचे बुजुर्ग दंपत्ति को डंडों से पीटकर घर घर सोने चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। फरियादी निखिल ने बताया कि डकैत उनके घर से करीबन 5 से 7 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

Read More: छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षकों के लिए निकली भर्ती, 12वीं पास युवा कर सकेंगे आवेदन, अंतिम तिथि 6 फरवरी

दूसरी डकैती राकेश जैन नामक दवा व्यापारी के घर पर हुई है, जहां डकैतों ने मेन गेट से कूदकर वारदात को अंजाम दिया है। बताया गया कि दवा व्यापारी अपनी बेटी की शादी के लिए गहने बनवाकर रखा था, जिसे आरोपी लेकर फरार हो गए। फरियादी राकेश जैन ने बताया कि उनका यह नया घर बन रहा है और वे घर पर अकेले ही रह रहे थे उनके घर में लगे सीसीटीवी में सभी नो डकैत कैमरे में कैद हो गए। सीसीटीवी में कैद डकैत बाकायदा घर में दरवाजा तोड़ने के लिए लोहे की रॉड ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। डकैती की योजना को अंजाम देने के बाद घर से जाते हुए साफ नजर आ रहे हैं। लेकिन डकैतों ने अपने चेहरे पर मास्क व अन्य कपड़ों से ढक रखा है जिससे उनके चेहरे साफ तौर पर नजर नहीं आ रहे हैं।

Read More: पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिए 1 लाख 11 हजार रुपए, प्रांत संघ चालक को सौंपा चेक

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"