पुणे में फंसा बिलासपुर का रुद्रकर ​परिवार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लगाई मदद की गुहार

पुणे में फंसा बिलासपुर का रुद्रकर ​परिवार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लगाई मदद की गुहार

पुणे में फंसा बिलासपुर का रुद्रकर ​परिवार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लगाई मदद की गुहार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: May 9, 2020 4:39 pm IST

बिलासपुर। बिलासपुर का एक परिवार बीते 2 महीने से लॉकडाउन के कारण महाराष्ट्र के पुणे में फंसा हुआ है। यही नहीं जिस पिता के इलाज के लिए परिवार पुणे गया था, उनका भी निधन हो गया है। अब परिवार वापस बिलासपुर आना चाहता है, लेकिन उन्हें इंटर स्टेट परमिट नहीं मिल रहा है। परिवार ने भूपेश सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

Read More News:टीम इंडिया के तेज गेदबाज मोहम्मद शमी की वाइफ ने शेयर किया नया वीडियो, लिखा-हाथी 

दरअसल, बिलासपुर तेलीपारा निवासी पेशे से गवर्नमेंट लेक्चरर देवकांत रुद्रकर 16 मार्च को अपने पिताजी के कैंसर के इलाज के लिए बिलासपुर (छ.ग) से पुणे ( महाराष्ट्र ) गए थे और इसी दौरान लॉक डाउन होने की स्थिति में उनका परिवार यहाँ तब से फंसा हुआ है। इसी बीच 28 अप्रैल को उनके पिताजी का कैंसर के इलाज के दौरान देहांत हो गया है, जिनका अंतिम संस्कार उन्होंने अनजाने शहर पुणे (महाराष्ट्र) में कर दिया है।

Read More News: महाराष्ट्र में 714 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित, अब तक 5 की गई जान, 61 मरीज हुए स्वस्थ

अब परिवार के सामने आर्थिक संकट के साथ अन्य दिक्कतें आड़े आ रही हैं। परिवार वापस अपने घर बिलासपुर आना चाहता है लेकिन उन्हें इंटर स्टेट परमिट नहीं मिल रहा। उन्होंने 5 मर्तबे पास के लिए अप्लाई भी किया, लेकिन छग इंटर करने की परमिशन उन्हें नहीं मिल रही। वीडियो जारी कर परिवार ने राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई है। इधर बिलासपुर में देवकांत के परिवार के अन्य सदस्य भी उन्हें लेकर चिंतित हैं।

Read More News: जैविक सब्जियां एवं कृषि उत्पादों के लिए सुलभ सुविधा, एक कॉल में घर बैठे मिलेंगे 


लेखक के बारे में