सचिन, सहवाग रायपुर के स्टेडियम में जड़ेंगे छक्के-चौके, मेफेयर होटल एवं लेक रिसॉर्ट बायो बबल जोन घोषित

सचिन, सहवाग रायपुर के स्टेडियम में जड़ेंगे छक्के-चौके, मेफेयर होटल एवं लेक रिसॉर्ट बायो बबल जोन घोषित

सचिन, सहवाग रायपुर के स्टेडियम में जड़ेंगे छक्के-चौके, मेफेयर होटल एवं लेक रिसॉर्ट बायो बबल जोन घोषित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: February 15, 2021 1:26 pm IST

रायपुर: राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आगामी दिनों में होने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मद्देनजर मेफेयर होटल एवं लेक रिसॉर्ट को बायो बबल जोन घोषित कर दिया है। दोनों होटलों को 22 फरवरी से 22 मार्च तक बायो बबल जोन घोषित किया गया है। यहां 1 महीने तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर मनाही रहेगी। इस संबंध में रायपुर कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।

Read More: याददास्त बढ़ाने बच्चों के साथ ऐसा काम करता था ट्यूशन टीचर, यू ट्यूब पर वीडियो देख मिली थी प्रेरणा

बता दें कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 2 मार्च से 21 मार्च तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर,वीरेंद्र सहवाग, जोंटी रोड्स, ब्रायन लारा सहित कई दिग्गज क्रिकेटर शामिल होंगे।

Read More: उत्तराखंड हादसा: सुरंग उगल रही शव! फिर भी नहीं टूटी कुछ परिजनों की आस, बेटी को है पापा के लौटकर आने का विश्वास

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"