Sakti Suicide News: सक्ती में लोगों ने देखा Live सुसाइड.. फाटक पर बाइक खड़ी कर तेज रफ़्तार ट्रेन के आगे लगा दी छलांग.. और फिर..
Sakti Live Suicide News: सक्ती में युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाई, अस्पताल ले जाते समय मौत, पुलिस जांच जारी।
Sakti Live Suicide News || Image- ibc24 News File
- ट्रेन के सामने युवक की छलांग
- अस्पताल ले जाते समय मौत
- पुलिस कर रही मामले की जांच
सक्ती: जिले एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अचानक ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक पटरी के नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक ने रेलवे फाटक के पास अपनी बाइक खड़ी की और सामने से आ रही ट्रेन के सामने कूद गया। (Sakti Live Suicide News) मौके पर मौजूद लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, ट्रेन रोकी गई और घायल युवक को बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
एम्बुलेंस से भेजा गया अस्पताल, रास्ते में मौत
जानकारी के अनुसार, युवक ने गोंडवाना एक्सप्रेस के सामने ट्रैक पर खड़े होकर छलांग लगाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के तुरंत बाद ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला और निजी एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। (Sakti Live Suicide News) अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की हालत अत्यंत गंभीर बताई और बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया। हालांकि, बिलासपुर ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ग्राम टेमर निवासी मुकेश पटेल के रूप में हुई है।
सुसाइड की वजह अज्ञात
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया।
किसान ने पी लिया कीटनाशक
इसी तरह सक्ती जिले के ही जैजैपुर थाना क्षेत्र के अरसिया गांव में अतिक्रमण से परेशान एक बुजुर्ग ने आत्महत्या का प्रयास किया। बुजुर्ग ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिससे वे बेहोश हो गए। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया, जिसके बाद चांपा में उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार, अरसिया गांव निवासी मोतीचंद चंद्रा के घर के सामने गांव के ही रामेश्वर चंद्रा द्वारा कथित रूप से अतिक्रमण किया जा रहा था। (Sakti Live Suicide News) बुजुर्ग द्वारा मना करने और शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से वे मानसिक रूप से परेशान थे। इसी तनाव में आकर उन्होंने कीटनाशक का सेवन कर लिया।
जहर के असर से वे बेहोश हो गए, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें चांपा रेफर कर दिया। फिलहाल वहां उनका उपचार जारी है। जैजैपुर पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के स्वस्थ होने के बाद बयान दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट तेल उद्योग में सुधार का आकलन करने के लिए वेनेजुएला की यात्रा पर
- श्रमिक संगठनों की एक दिवसीय हड़ताल; सेवाओं पर आंशिक रूप से असर पड़ने के आसार
- फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके
- लियोनेल मेस्सी चोटिल, इंटर मियामी के पहले मैच में खेलना संदिग्ध
- शिव मंदिर परिसर में मुस्लिम युवक का घिनौना कांड, वीडियो वायरल होने से मचा बवाल, अब मुस्लिम समाज ने उठाया ये बड़ा कदम

Facebook


