Jabalpur Shiv Mandir: शिव मंदिर परिसर में मुस्लिम युवक का घिनौना कांड, वीडियो वायरल होने से मचा बवाल, अब मुस्लिम समाज ने उठाया ये बड़ा कदम
Jabalpur Shiv Mandir: सिंगरहा बस्ती स्थित शिव मंदिर के चबूतरे पर रिजवान खान ने पेशाब किया। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। वहीं अब, पेशाब करने वाले आरोपी रिजवान खान के खिलाफ अब मुस्लिम समाज भी खुलकर सामने आ गया है।
jabalpur news/ image source: IBC24
- शिव मंदिर पर किया अपमान
- आरोपी रिजवान खान गिरफ्तार
- मुस्लिम समाज ने किया विरोध
Jabalpur Shiv Mandir: जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।दरअसल, यहां के गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगरहा बस्ती स्थित शिव मंदिर के चबूतरे पर रिजवान खान ने पेशाब किया। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। वहीं अब, पेशाब करने वाले आरोपी रिजवान खान के खिलाफ अब मुस्लिम समाज भी खुलकर सामने आ गया है।
Jabalpur News: यह है पूरा मामला
जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगरहा बस्ती स्थित शिव मंदिर के चबूतरे पर पेशाब करने वाले आरोपी रिजवान खान के खिलाफ अब मुस्लिम समाज भी खुलकर सामने आ गया है.. समाज के लोगों ने आरोपी द्वारा किए गए इस तरह के कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी से किसी भी प्रकार का संबंध न रखने और उसे समाज से बहिष्कृत करने की घोषणा की है।
मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने गढ़ा थाने में पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति धार्मिक स्थलों का अपमान करने का दुस्साहस न कर सके।
समाज का क्या कहना है ?
समाज का कहना है कि इस तरह की हरकतें करने वाला किसी भी धर्म या समुदाय का नहीं होता बल्कि वो सिर्फ अपराधी होता है।बता दें कि मंगलवार की रात नशे की हालत में रिजवान खान ने शिव मंदिर के चबूतरे पर पेशाब की थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी, हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद ही आरोपी रिजवान खान को गिरफ्तार कर लिया था।
इन्हें भी पढ़ें :-
- India vs Namibia: आज नामीबिया से भिड़ेगा भारत, दो स्टार OUT… प्लेइंग XI में हो सकता है ये बड़ा बदलाव, जानकर फैंस रह जाएंगे हैरान
- weather Update News Today: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में इतने दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
- Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि की रात सबसे शक्तिशाली मुहूर्त, ये 51 मिनट बदल देंगे आपकी किस्मत, जानें सम्पूर्ण पूजा विधि

Facebook


