सिंधिया आज ले सकते है बीजेपी की सदस्यता, पूर्व गृहमंत्री ने सौंपा 19 विधायकों के हाथों लिखा इस्तीफा
सिंधिया आज ले सकते है बीजेपी की सदस्यता, पूर्व गृहमंत्री ने सौंपा 19 विधायकों के हाथों लिखा इस्तीफा
भोपाल । सिंधिया की बगावत के चलते मध्यप्रदेश सरकार पर बड़ा संकट है। 22 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इस बीच कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सिंधिया के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।
सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के कयासों के साथ सोमवार से शुरू हुआ मध्यप्रदेश का हाईप्रोफाइल पॉलीटकल ड्रामा पीक पर तब पहुंचा जब सिंधिया का इस्तीफा सामने आया। सिंधिया ने खुद कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की चिट्ठी ट्वीट कर पार्टी छोड़ने की जानकारी दी। हालांकि, ये चिट्ठी 9 मार्च को ही लिख ली गई थी। महज 20 मिनट के बाद कांग्रेस ने सिंधिया को पार्टी से बर्खास्त कर दिया। इसके बाद तो सिंधिया की निष्ठा पर सवाल उठाने वालों की झड़ी लग गई। वहीं, दिल्ली में ज्योतिरादित्य सवालों की बौछार के बीच महज हैप्पी होली कहकर आगे बढ़ गए। पूरी संभावना है की सिंधिया बुधवार को बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस का दावा, सिंधिया ने धोखे से कराए विधायकों से हस्ताक्षर, वि…
अगले घटनाक्रम में सिंधिया समर्थक 6 मंत्रियों समेत 19 विधायकों ने हाथ से लिखा इस्तीफा बीजेपी नेता भूपेंद्र सिंह के जरिए विधानसभा अध्यक्ष को भेजा। कांग्रेस के ये सभी विधायक सोमवार से ही बेंगलुरु में हैं। इस्तीफे लेकर बीजेपी नेता स्पीकर एनपी प्रजापति के पास पहुंचे। शाम तक इस्तीफा देने वाले कांग्रेस विधायकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई।
ये भी पढ़ें- गायब विधायकों को मनाने बेंगलुरु जाएंगे सज्जन सिंह वर्मा, कांग्रेस न…
देर शाम को सीएम हाउस में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सिंधिया के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया, साथ ही हालात से निपटने पर मंथन हुआ। बैठक के बाद कांग्रेस ने फिर दावा किया की सरकार को कोई खतरा नहीं है, उसके पास पूरे नंबर हैं। दावा ये भी है की इस्तीफा देने वाले वो विधायक भी सीएम के संपर्क में हैं जिन्हें गुमराह कर बेंगलुरु ले जाया गया है।
ये भी पढ़ें- 16 मार्च तक मध्यप्रदेश से बाहर रहेंगे सभी भाजपा विधायक, 100 से अधिक…
इससे पहले कांग्रेस को एक और झटका तब लगा जब पार्टी विधायक बिसाहूलाल सिंह ने बीजेपी का दामन थामा। बिसाहू ने इसके पीछे अपनी अनदेखी को वजह बताया। सिर्फ बाक़ी रह गया बेलौस रिश्तों का फ़रेब, कुछ मुनाफिक हम हुए, कुछ तुम सियासी हो गए…मध्यप्रदेश की सियासत के ये दिन देखना पड़ेगा…ये शायद ही किसी ने सोचा होगा ।

Facebook


