छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन के दूसरे डोज की शुरुआत, 23 जिलों में 793 लोगों को लगा दूसरा टीका

छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन के दूसरे डोज की शुरुआत, 23 जिलों में 793 लोगों को लगा दूसरा टीका

छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन के दूसरे डोज की शुरुआत, 23 जिलों में 793 लोगों को लगा दूसरा टीका
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: February 13, 2021 5:51 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज से कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे डोज की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन प्रदेश में 793 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। यह सभी वे स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्हें, 16 जनवरी को कोरोना की पहली खुराक दी गई थी। कार्यक्रम के पहले दिन जितने लोगों को कोरोना का टीका लगा था, उनमें से आज 1917 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रदेश के टीकाकरण केंद्रों में बुलाया गया था, जिसमें से 793 स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण करवाने पहुंचे।

Read More: वैक्सीन पर तकरार! बीजेपी-कांग्रेस में वार-पलटवार…

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज 23 जिलों में इसकी शुरुआत हुई है। सोमवार से सभी 28 जिलों में हितग्राहियों को कोरोना की दूसरी डोज दी जाएगी। इधर टीकाकरण शुरू होने के 28वें दिन पहला डोज लगवाने 18हजार 263 में से 3284 स्वास्थ्यकर्मी केंद्र पहुंचे, जबकि 19हजार 896 में से 9681 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना का पहला टीका लग सका। इस तरह आज पहले डोज लगने का प्रतिशत 33.98 फीसद रहा वही दूसरे डोज लगने का प्रतिशत 41.37 फीसदी रहा।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 5 कोरोना मरीजों की मौत, 229 नए संक्रमितों की पुष्टि

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"