बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का निधन, मुंबई के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का निधन, मुंबई के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का निधन, मुंबई के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: November 14, 2020 11:28 am IST

भोपाल: मध्यप्रदेश से दीवाली की खुशियों के बीच एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मंत्री विश्वास सारंग के पिता कैलाश सारंग का शुक्रवार को निधन हो गया। कैलाश सारंग ने मुंबई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Read More: कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, कहा- हिन्दू त्योहारों पर ही पाबंदी क्यों? सूखी होली, पटाखों के बिना दीपावली…

मिली जानकारी के अनुसार कैलाश सारंग बिते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्हें भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, तबीयत में कुछ सुधार नहीं होने पर कुछ दिन पहले ही उन्हें मुंबई रेफर किया गया था। शुक्रवार दोपहर उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

Read More: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तबीयत बिगड़ी, IGMC अस्पताल में कराए गए भर्ती

कैलाश सारंग भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य थे। उनकी पहचान स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और राजमाता विजयाराजे सिंधिया के साथ मिलकर मध्यप्रदेश में जनसंघ की नींव मजबूत करने वाले नेता के रूप में भी थी। वे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। कैलाश सारंग मीसाबंदी भी रह चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘नरेंद्र से नरेंद्र किताब लिखी थी, इसका विमोचन भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया था।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"