करुणा शुक्ला के निधन पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने जताया दुख, बोले- उनका लंबा राजनीतिक जीवन संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक रहा

Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: April 27, 2021 8:04 am IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। कोरोना से संक्रमित कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री करुणा शुक्ला का निधन हो गया। रायपुर के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस और बीजेपी ने निधन पर दुख जताया है।

Read More News: प्रेमी-प्रेमिका हुए फरार, तो दबंगों ने लड़के के घर पर की जमकर तोड़फोड़, थाने पहुंचा मामला

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि राजनीति में बहुत कम लोग मिलते हैं जो सम्पूर्ण योग्यता के साथ परिभाषित कर पाते हैं। करुणा शुक्ला जी का लंबा राजनीतिक जीवन संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक रहा है। महिला सशक्तिकरण को जीवंत रूप से जिसने सम्पूर्ण समाज में आत्मसात किया, करुणा दीदी एक उदाहरण हैं। कांग्रेस में आने के बाद प्रशिक्षण और काडर बेस तैयार करने में उनकी बड़ी भूमिका रही।

Read More News: अस्पताल या मैदान-ए-जंग?

अटलजी के आदर्शों को उन्होंने जीवनभर निभाया। मैं करुणा शुक्ला जी के असामयिक निधन से बहुत दुखी हूँ। उनका मुझे हमेशा मार्गदर्शन मिलते रहा, हमेशा वे मुझे आगे बढ़ने प्रेरित करती रहीं। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे यही प्रार्थना है।

Read More News: ‘ऑपरेशन प्रहार’ पर पलटवार! ये दांव जवानों पर भारी पड़ेगा या नक्सलियों को खानी पड़ेगी मुंह की?

लेखक के बारे में