प्यारे मियां यौन शोषण मामला: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम आज आएगी भोपाल, परिजनों से करेगी मुलाकात
प्यारे मियां यौन शोषण मामला: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम आज आएगी भोपाल, परिजनों से करेगी मुलाकात
भोपाल। प्यारे मियां यौन शोषण मामले में जांच के लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम आज भोपाल आएगी। आयोग अध्यक्ष ने इस संबंध में सूचना देते हुए एक पत्र महिला एवं बाल विकास के प्रमुख सचिव को लिखा है।
Read More News: जिनको हम समझ रहे थे अन्नदाता, निकले उग्रवादी, लाल किले पर किसानों के प्रदर्शन को लेकर संबित पात्रा ने की ये बात
पत्र में आयोग ने बालिका गृह में रह रही अन्य चार बच्चियों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने और इसके सख्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि यौन शोषण की शिकार एक नाबालिग की मौत हो चुकी है।
Read More News: गणतंत्र दिवस पर मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी ने फार्मासिस्ट प्रज्ञा निगम सहित कोरोना वॉरियर्स को किया सम्मनित
अपनी जांच के लिए टीम, विभाग के डायरेक्टर, कलेक्टर भोपाल, संबंधित एसपी, सीडब्ल्यूसी सदस्यों, बच्चों से बातचीत कर रहे काउंसलर्स, डॉक्टर्स और एक्सपर्ट की टीम, मामले के विवेचना अधिकारी के साथ-साथ बालिका गृह के स्टाफ, अभिभावक, पीड़ित बालिकाओं और अन्य बच्चियों से मुलाकात करेगी। पत्र में आयोग ने संकेत दिया है सभी जिम्मेदार मामले की जांच में सहयोग देने के लिए संबंधित जानकारी के साथ उपस्थित रहें।
Read More News: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मानपुर क्षेत्र में दो लोगों की हत्या पर जताया दुख, कल रात नक्सलियों ने दिया था

Facebook


