ड्यूटी पर लेट आया आरक्षक तो बौखलाए सूबेदार, दो अन्य जवानों के साथ मिलकर बेरहमी से कर दी पिटाई

ड्यूटी पर लेट आया आरक्षक तो बौखलाए सूबेदार, दो अन्य जवानों के साथ मिलकर बेरहमी से कर दी पिटाई

ड्यूटी पर लेट आया आरक्षक तो बौखलाए सूबेदार, दो अन्य जवानों के साथ मिलकर बेरहमी से कर दी पिटाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: December 30, 2019 1:27 am IST

ग्वालियर: शहर के कंपू थाना क्षेत्र से आरक्षक से मारपीट का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरक्षक से बटालियन के सूबेदार मैनेजर, हवलदार और एक अन्य आरक्षक ने ही मारपीट की है। इस घटना से आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल आरक्षक को उपचार के ​लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। ​मामले में आरक्षक ने शिकायत दर्ज कराई है।

Read More: राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : छत्तीसगढ़ी वाद्य यंत्र रहे आकर्षण का केन्द्र

मिली जानकारीके अनुसार ग्वालियर बटालियन में पदस्थ जवान रविवार रात को ड्यूटी पर देरी से आया। इस बात से नाराज बटालियन के सूबेदार मैनेजर, हवलदार और एक अन्य आरक्षक ने जवान की पिटाई कर दी। मामले में पीड़ित आरक्षक ने कंपू थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Read More: युगांडा के नर्तक दलों ने किया झूमने को मजबूर, छत्तीसगढ़ी शिल्प के प्रति दिखी दीवानगी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"