नमक की कालाबाजारी दुकानदार को पड़ गया भारी, निगम ने थमाया 25 हजार का चालान

नमक की कालाबाजारी दुकानदार को पड़ गया भारी, निगम ने थमाया 25 हजार का चालान

नमक की कालाबाजारी दुकानदार को पड़ गया भारी, निगम ने थमाया 25 हजार का चालान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: May 12, 2020 10:53 am IST

रायपुर: नमक की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगतार जारी है। इसी कड़ी में प्रशासन ने आज कुम्हारी स्थित साहू किराना स्टोर पर दबिश देकर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि दुकान संचालक तय कीमत से अधिक दाम पर नमक बेच रहा ​था। रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद निगम ने दुकान संचालक को 25 हजार रुपए का चालान किया है।

Read More: कांग्रेस नेता का दावा ‘उपचुनावों में सभी 24 सीट जीतेंगे, कांग्रेस के बागियों को बीजेपी टिकट देती है तो…

बता दें कि कल भी प्रशासन ने दबिश देकर कई दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की थी। वहीं, राजनांदगांव कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि नमक पैकेट में अंकित विक्रय मूल्य से अधिक मूल्य पर नमक का विक्रय नहीं किया जाएगा। ऐसे लूज नमक पैकेट जिनमें विक्रय मूल्य अंकित नहीं है। उन्हें अधिकतम 10 रूपए प्रति किलो की दर से बेचा जाएगा। निर्धारित दर से अधिक दर पर नमक का विक्रय किए जाने पर कठोर दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Read More: बसपा MLA ने की गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात, मंत्रीमंडल में शामिल करने के सवाल पर कही ये बात


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"