पैसा पाने किसानों की तरकीब, रात 12 बजे से ही Bank की पासबुक लगा दी लाइन में..

पैसा पाने किसानों की तरकीब, रात 12 बजे से ही Bank की पासबुक लगा दी लाइन में..

पैसा पाने किसानों की तरकीब, रात 12 बजे से ही Bank की पासबुक लगा दी लाइन में..
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: May 31, 2021 6:30 pm IST

विदिशा: अब तक आपने लोगों को लाइन में खड़े होते और चप्पल लगाते देखा होगा, लेकिन विदिशा जिले के शमशाबाद तहसील में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शमशाबाद में किसान रात 12 बजे से सड़कों पर बैंक की पासबुक लाइन में लगाकर इंतजार कर रहे हैं, ताकि सुबह में उनकी बारी आने पर उन्हें उपज का पैसा मिल सके।

Read More: 1 जून से अनलॉक, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सहित इन सेवाओं को छूट, देखिए गाइडलाइन

लेकिन बैंक प्रबंधन की उदासीनता के कारण ऐसा हो न हो सका, गुस्साएं किसानों ने बैंक के पास ही सड़क पर जाम लगा दिया। आनन-फानन में तहसीलदार और पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची। समझाइश देने के बाद जाम को हटवाया। किसानों का आरोप है कि बैंक उन्हें न टोकन दे रहा है और न ही पेमेंट कर रहा है। बारिश के बीच रातभर पासबुक कतार में लगाकर परेशान होना पड़ा।

Read More: रायपुर में कल से खुलेंगे होटल-बार और रेस्टोरेंट, जिला प्रशासन ने जारी की अनलॉक के लिए गाइडलाइन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"