गृहमंत्री ताम्रध्वज की अध्यक्षता में आज होगी मंत्री मंडलीय उपसमिति की बैठक, मंत्री डहरिया, अनिला भेंडिया और उमेश पटेल होंगे शामिल
गृहमंत्री ताम्रध्वज की अध्यक्षता में आज होगी मंत्री मंडलीय उपसमिति की बैठक, मंत्री डहरिया, अनिला भेंडिया और उमेश पटेल होंगे शामिल
रायपुर। मंत्री मंडलीय उपसमिति की बैठक गुरुवार को दोपहर 3 बजे गृहमंत्री के सरकारी निवास में होगी। यह समिति राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों की वापसी के संबंध में बनाई गई है। बैठक की अध्यक्षता गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। उपसमिति में मंत्री शिव डहरिया, अनिला भेंडिया और उमेश पटेल भी हैं।
Read More News: बलौदा बाजार में त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस का स्वागत, सर्व समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में की शिरकत
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों की वापसी की घोषणा की थी। जिसके बाद मंत्री मंडलीय उपसमिति भी गठित की गई।
Read More News: सीधी बस हादसे में मृतक महिला की बेटी ने लौटाया 7 लाख का चेक, सीएम शिवराज से की नौकरी की
पिछले हफ्ते राजीव भवन में आयोजित बैठक में पीसीसी प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के समक्ष कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने मांग की थी कि राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों की वापसी प्रक्रिया में तेजी लायी जाए। जिसके बाद एक बार फिर गुरुवार को मंत्री मंडलीय उपसमिति की बैठक होने जा रही है।
Read More News: बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ के दो जिले कोरोना मुक्त, 5 जिलों में बुधवार को नहीं मिले 1 भी मरीज

Facebook


