खंडवा: भाजपा से विधायक देवेंद्र वर्मा की भतीजी मोनिका का वैवाहिक कार्यक्रम का तामझाम देखकर तो लगता ही नहीं है कि किसी कोरोना नाम की बीमारी से हम जूझ रहे हैं। शादी के कार्ड पर दर्शनाभिलाषी, स्वागत करने वाले और विनीत से आभार जतलाने वालों की सूची में जो नाम देखकर ही आपका दिमाग चक्कर खा जाएगा और ये आलम तब है देवेंद्र वर्मा को खंडवा आपदा नियंत्रण समिति का अध्यक्ष बनाया है।
जब मुख्यमंत्री विधायकों से अपने-अपने क्षेत्र में विवाह रुकवाने के लिए निवेदन करते हैं तब ऐसे में विधायक खुद की सगी भतीजी का विवाह नहीं टाल सकते, लेकिन किसी ने खंडवा जिला प्रशासन को इसकी सूचना दे दी..जिसके बाद खंडवा SDM, खंडवा CSP सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तो पहुंचे लेकिन उस लिहाज से नहीं जिस लिहाज से कार्रवाई होना चाहिए। हालांकि प्रशासन जरूर ये दावे कर रहा है कि कार्यक्रम को सीमित कर दिया गया है।
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"