पीएम मोदी ने आत्मनिर्भरता के लिए जिस महिला को दी थी बधाई, वो अब आर्थिक मदद के लिए गुहार लगा रही जिला प्रशासन से

पीएम मोदी ने आत्मनिर्भरता के लिए जिस महिला को दी थी बधाई, वो अब आर्थिक मदद के लिए गुहार लगा रही जिला प्रशासन से

पीएम मोदी ने आत्मनिर्भरता के लिए जिस महिला को दी थी बधाई, वो अब आर्थिक मदद के लिए गुहार लगा रही जिला प्रशासन से
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: July 6, 2021 6:22 pm IST

ग्वालियर: हजीरा क्षेत्र के इंद्रा नगर में अर्चना नाम की महिला, पानी की टिक्की का ठेला लगाती है। अर्चना ने प्रधानमंत्री की स्ट्रीट वेंडरों के लिए योजना स्वनिधि के तहत 10 हजार रुपए का लोन लिया था। इस आत्मनिर्भरता के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने ऑनलाइन बात कर अर्चना को बधाई दी थी। अब यही अर्चना आर्थिक सहायता के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगा रही है, लेकिन उसे एक रुपए की मदद नहीं मिली।

Read More: बकरा भात के लिए चंदा न देने की सजा, 8 माह तक अटका रहा महिला शिक्षिका का वेतन, जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल पिछले चार माह से अर्चना परेशान है, पति की आंत के दो आपरेशन हुए, तो ठेला लगाना संभव नहीं था। इलाज में लाख रुपए खर्च हो गए। आयुष्मान कार्ड होते हुए भी सिर्फ 27 हजार रुपए का लाभ मिला। अर्चना का गुजारा बड़ी मुश्किल से हो रहा है। फिलहाल सांसद ने उन्हें मदद का भरोसा दिलाया है।

Read More: आखिर हो क्या रहा है? कहीं बकरा भात के लिए चंदा, तो ​कहीं अनुकंपा नियुक्ति के लिए रिश्वत, DEO सहित तीन निलंबित

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"