विधायक कॉलोनी और फुंडहर के सूने मकान में चोरों ने लगाई सेंध, कैश, जेवर सहित 1 लाख से अधिक का सामान पार

विधायक कॉलोनी और फुंडहर के सूने मकान में चोरों ने लगाई सेंध, कैश, जेवर सहित 1 लाख से अधिक का सामान पार

विधायक कॉलोनी और फुंडहर के सूने मकान में चोरों ने लगाई सेंध, कैश, जेवर सहित 1 लाख से अधिक का सामान पार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: February 8, 2021 10:56 am IST

रायपुर: राजधानी रायपुर में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। चोरी, डकैती, लूट, चाकूबाजी और रेप जैसी घटनाएं आम हो गई है। इसी बीच खबर आ रही है कि चोरों ने विधायक कॉलोनी और फुंडहर इलाके के मकान में सेंधमारी की है। बताया जा रहा है कि चोरों ने 1 से अधिक कैश और जेवर लेकर फरार हो गए।

Read More: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट में नहीं जोड़े जाएंगे खेल कूद के बोनस अंक, माशिमं ने मैरिट सूची में बोनस अंक नहीं जोड़ने का लिया बड़ा फैसला

मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने फुंडहर इलाके में पुरुषोत्तम साहू के मकान से 1 लाख से ज्यादा के नगदी और जेवर पार कर दिया। बताया गया कि इस दौरान पुरुषोत्तम साहू और उनके परिजन घर पर नहीं थे। मौके का फायदा उठाकर चोरों ने मकान का ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया है।

Read More: सरकारी नौकरी : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने इन पदों के लिए जारी की चयन सूची, प्रतीक्षा सूची में 12 नाम

वहीं, चोरों ने विधायक कॉलोनी के एक बंगले में भी सेधमारी की है। चोरों ने बंगले का ताला तोड़कर LED और सेनेटरी का सामान पार कर दिया। फिलहाल दोनों मामलों में तेलीबांधा थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Read More: MSP था, MSP है और MSP रहेगा, PM मोदी ने कहा- आंदोलन खत्म करें किसान, कांग्रेस को याद दिलाया पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का कथन

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"