लोकवाणी में इस बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं से करेंगे बात, 10 जनवरी को प्रसारित होगी 14वीं कड़ी
लोकवाणी में इस बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं से करेंगे बात, 10 जनवरी को प्रसारित होगी 14वीं कड़ी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार युवाओं से बातचीत करेंगे। इस संबंध में कोई भी आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 28, 29 एवं 30 दिसंबर को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं।
Read More News: ‘विशेष अभियान पदक’ से सम्मानित होंगे ये 39 पुलिस अधिकारी, केंद्रीय गृह मंत्री ने की
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 14 वीं कड़ी का प्रसारण 10 जनवरी 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चौनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
Read More News:टीम इंडिया के युवा गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने धनाश्री के साथ लिए सात फेरे, बंधे शादी के पवित्र बंधन में

Facebook


