नर्मदा की परिक्रमा करने निकला दो साल का मासूम, महाराष्ट्र से पहुंचा होशंगाबाद
नर्मदा की परिक्रमा करने निकला दो साल का मासूम, महाराष्ट्र से पहुंचा होशंगाबाद
होशंगाबाद। प्रदेश की जीवनदायिनी कही जाने वाली मां नर्मदा की परिक्रमा पर तो वैसे हजारों परिक्रमा वासी निकलते हैं पर ज्यादा खास तो तब हो जाता है जब इन परिक्रमा वासियों के साथ कुछ खास देखने को मिले ऐसा ही नजारा होशंगाबाद की नर्मदा घाट पर देखने को मिला जहां पर एक महाराष्ट के दंपति अपने 2 वर्षीय बच्चे के साथ मां नर्मदा की परिक्रमा करने पहुंचे हैं।
ये भी पढ़ेंभाजपा के होली मिलन समारोह में हादसा, कार्यक्रम के दौरान गिरा मंच, कई नेता जख्मी.. देखें वीडियो
परिक्रमा करते हुए जब दंपति होशंगाबाद नर्मदा घाट पहुंचे तो देखने को मिला कि उनके साथ 2 साल का बच्चा हाथ में लाठी और कमंडल लिए अपने माता पिता के साथ नर्मदा की परिक्रमा कर रहा है राघव नाम के इस बच्चे को जो भी देखता है आश्चर्यचकित हो जाता है और सब मां नर्मदा की कृपा मान रहे हैं। बच्चे के पिता नागनाथ अहिर का कहना है कि हम महाराष्ट्र से नर्मदा परिक्रमा पर निकले हैं और राघव हमारे साथ चार से पांच किलोमीटर पैरों में बिना कुछ पहने रोजाना पैदल चलता है। वह नर्मदा को आदर्श मानता है और नर्मदा में गंदगी होने या करने से लोगों को रोकता है। पिता का कहना है जब उसे नींद आने लगती है तब हम उसे पीछे पीठ पर बांध लेते हैं और परिक्रमा करते हैं इतने छोटे से बच्चे को परिक्रमा करते देख दंपति भी मां नर्मदा की कृपा बता रहे हैं।
ये भी पढ़ेंआग लगी नहीं…लगाई गई थी, टिकरापारा अग्निकांड हादसे में नया खुलासा
वैसे तो कई पवित्र नदियां हैं पर नर्मदा की परिक्रमा का खाश महत्व है। लोगों का मानना है कि मां नर्मदा की परिक्रमा करने से मन में सुख और शांति मिलती है। इसी कारण सैकड़ों श्रद्धालु मां नर्मदा की परिक्रमा पर निकलते हैं उन्हीं में से महाराष्ट्र के एक दंपति हैं जो अपने दो वर्ष के बच्चे के साथ परिक्रमा करते हुए होशंगाबाद नर्मदा घाट पर पहुंचे हैं। उनके साथ दो वर्ष के बच्चे को परिक्रमा करते देख लोग आश्चर्यचकित हो रहे है हैं।

Facebook


