छत्तीसगढ़ में आज 2947 नए कोरोना मरीज मिले, 2836 हुए स्वस्थ, 16 संक्रमितों ने तोड़ा दम, देखें आंकड़े

छत्तीसगढ़ में आज 2947 नए कोरोना मरीज मिले, 2836 हुए स्वस्थ, 16 संक्रमितों ने तोड़ा दम, देखें आंकड़े

छत्तीसगढ़ में आज 2947 नए कोरोना मरीज मिले, 2836 हुए स्वस्थ, 16 संक्रमितों ने तोड़ा दम, देखें आंकड़े
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: September 30, 2020 5:12 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2947 नए मामले सामने आए हैं और 2836 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 16 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More News: नाबालिग के साथ गैंगरेप, 3 दरिंदों ने अगवा कर वारदात को दिया अंजाम

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार रायपुर में 544, दुर्ग में 301, रायगढ़ में 240, बिलासपुर में 163, जांजगीर में 159, कोरबा में 153, राजनांदगांव में 143, बस्तर में 120, दंतेवाड़ा में 111, कोरिया में 88, सरगुजा में 77, सूरजपुर में 77, जशपुर में 76, बलौदाबाजार में 75, बीजापुर में 69, बालोद में 67, कांकेर में 65, धमतरी में 57, कोंडागांव में 57, महासमुंद में 51,गरियाबंद में 51, कवर्धा में 51, बेमेतरा में 37, बलरामपुर में 31, मुंगेली में 30, सुकमा में 29, नारायणपु में 25 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

Read More News: गहमा-गहमी के बीच नगर निगम के वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी, 40 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित, 39 में पुरूषों को मौका, देखिए वर्गवार आरक्षण

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 113602 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 81718 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 957 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 30927 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More News: छत्तीसगढ़ के किसान संगठन कृषि बिल का करेंगे पुरजोर विरोध, 2 अक्टूबर को सामूहिक उपवास, सांसदों का करेंगे घेराव


लेखक के बारे में