शहपुरा नगर पंचायत के दो कर्मचारियों ने ट्रेन से कटकर कर ली खुदकुशी, कारण अज्ञात

शहपुरा नगर पंचायत के दो कर्मचारियों ने ट्रेन से कटकर कर ली खुदकुशी, कारण अज्ञात

शहपुरा नगर पंचायत के दो कर्मचारियों ने ट्रेन से कटकर कर ली खुदकुशी, कारण अज्ञात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: December 22, 2020 3:57 pm IST

जबलपुर: जिले के शहपुरा इलाके से दर्दनाक घटना सामने आई है। खबर है कि शहपुरा नगर पंचायत के दो कर्मचारियों ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी नगर पंचायत से एक साथ निकले थे। हालांकि अभी इस का बात का खुलासा नहीं हुआ है कि दोनों ने खुदकुशी क्यों की है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर मृतकों का शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: हरसिमरत कौर बादल ने मोदी सरकार को लिया आड़े हाथों, कहा- रेड मारकर आढ़ती भाइयों को डरा रही है केंद्र सरकार की एजेंसियां

मिली जानकारी के अनुसार मामला शहपुरा थाना क्षेत्र है, जहां शहपुरा रेलवे स्टेशन से 500 मीटर पर दो युवकों ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों मृतकों की पहचान शहपुरा नगर पंचायत के कर्मचारियों के तौर पर हुई है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Read More: कोरोना संकट से दुनिया को कोई Superman भी नहीं बचा पाता, अगर डॉक्‍टर नहीं होते: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"