ये क्या! पूर्व सरपंच के परिवार का ही बंद कर दिया हुक्का पानी, न्याय की आस में दर-दर की ठोकर खा रहा दो परिवार

ये क्या! पूर्व सरपंच के परिवार का ही बंद कर दिया हुक्का पानी, न्याय की आस में दर-दर की ठोकर खा रहा दो परिवार

ये क्या! पूर्व सरपंच के परिवार का ही बंद कर दिया हुक्का पानी, न्याय की आस में दर-दर की ठोकर खा रहा दो परिवार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: February 8, 2021 12:52 pm IST

बलौदाबाजार: जिले के बिलाईगढ़ में 2 परिवारों का हुक्का पानी बंद करने का मामला सामने आया है। बेलहा में पूर्व सरपंच के परिवार का 3 माह से हुक्का पानी बंद कर दिया गया है। बिलाईगढ़ पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया। पूर्व सरपंच पति रामपाल पटेल ने वर्ष 2017-18 में शौचालय का निर्माण किया था, जिसके लंबित 12 लाख रुपए के भुगतान मामले में उनके परिवार का हुक्का पानी बंद कर कर दिया गया।

Read More: सीएम बघेल ने असम के उद्योगपतियों को दिया CG में निवेश का न्योता, कहा- चाय बागानों और बांस उद्योग को मिलेगा असम की विशेषज्ञता का लाभ

रामपाल ने राशि आबंटित होते ही हितग्राहियों को पैसे देने की बात कही, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। वहीं पेशे से मोची संतोष मेहर को जीवन यापन के लिए जमीन दी गई थी। 25 वर्षों से काबिज संतोष को गांव वालों ने उसकी जरूरत ना बताते हुए बेघर कर उसका भी हुक्का पानी बंद कर दिया। अब दोनों पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर की ठोकर खा रहा है। वहीं दोनों मामले में SDM और CEO ने घटना को गलत बताते हुए जांच की बात कही है।

Read More: मंत्री चौबे ने कहा भाजपा में अंतर्कलह चरम पर, चंद्राकर का गुस्सा फूटना इसकी पराकाष्ठा, अंग्रेज और रावण से भी ज्यादा बुरा बर्ताव कर रही केंद्र सरकार

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"