दो आईपीएस और 3 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे कहां भेजा गया

दो आईपीएस और 3 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे कहां भेजा गया

दो आईपीएस और 3 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे कहां भेजा गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: March 6, 2019 4:07 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात 2 IPS और 3 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक विकास कुमार सहवाल को एसपी साइबर सेल भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं आशुतोष गुप्ता को राज्यपाल के परिसहाय बनाया गया है।

इसी तरह 3 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। सिद्धार्थ चौधरी को पुलिस अधीक्षक पीटीएस सागर के रुप में भेजा गया है जबकि दिलीप कुमार सोनी को अतिरिक्त पुलिस अक्षाधक, नारकोटिक्स इंदौर बनाया गया है। वहीं आशीष खरे को उप सेनानी 18वीं वाहिनी विसबल शिवपुरी पदस्थ किया गया है।

यह भी पढ़ें : सिम्स बिलासपुर में लगेगी एडवांस सिटी स्कैन और एमआरआई मशीन, मरीजों और मेडिकल छात्रों को मिलेगा लाभ 

बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार ने बुधवार को ही 4 IAS अधिकारियों के भी तबादले किए थे। जारी आदेश के मुताबिक हरि सिंह मीणा को सीईओ जिला पंचायत रीवा बनाया गया है। जबकि मयंक अग्रवाल को सीईओ जिला पंचायत विदिशा पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही, सतीश कुमार को सीईओ के रुप में जिला पंचायत भोपाल भेजा गया है तो लोकेश कुमार रामचंद्र जांगिड को सीईओ जिला पंचायत हरदा की जिम्मेदारी दी गई है।


लेखक के बारे में