देसी शराब दुकान के दो सेल्समैन को चेकर ने लात घुसों और पाइप से पीटा, भाटिया ग्रुप का है ठेका

देसी शराब दुकान के दो सेल्समैन को चेकर ने लात घुसों और पाइप से पीटा, भाटिया ग्रुप का है ठेका

देसी शराब दुकान के दो सेल्समैन को चेकर ने लात घुसों और पाइप से पीटा, भाटिया ग्रुप का है ठेका
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: November 16, 2020 5:51 pm IST

खरगोन: जिले के सनावद रोड स्थित देसी शराब दुकान के दो सेल्समैन की पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों सेल्सेमैन को शराब ठेकेदार के चेकर ने बेरहमी से पीटा है। आरोपी ने दोनों युवकों को लात घुसों और  पाइप से बेरहमी से पीटा है और गाली-गलौज भी की है। हालांकि अभी ये बात सामने नहीं आई है कि आरोपी युवक ने सेल्समैन की पिटाई क्यों की है। मामले को लेकर पीड़ित ने जिला एसपी से ​लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 17 कोरोना मरीजों की मौत, 1110 नए संक्रमितों की पुष्टि

मिली जनकारी के अनुसार मामला खरगोन थाना क्षेत्र के सनावद रोड स्थित देसी शराब दुकान का है, जहां महेश जायसवाल और एक अन्य युवक सेल्समैन के तौर पर काम करते हैं। बताया गया कि यह ठेका भाटिया ग्रुप है। सोमवार शाम भाटिया ग्रुप के चेकर सतीश गौड़ अचानक इस शराब दुकान में चेकिंग के लिए पहुंचे और सेल्समैन महेश जायसवाल और साथ मौजूद अन्य सेल्समैन की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।

Read More: BJP विधायक अजय विश्नोई का बड़ा बयान, कैबिनेट विस्तार में क्षेत्रीय संतुलन जरूरी, विंध्य से विधानसभा अध्यक्ष की मांग का भी किया समर्थन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"