भूपेश सरकार के दो साल पूरे: चंद्रखुरी में जुटेंगे CM, मंत्री, विधायक, कर सकते है बड़ी योजना की घोषणा

भूपेश सरकार के दो साल पूरे: चंद्रखुरी में जुटेंगे CM, मंत्री, विधायक, कर सकते है बड़ी योजना की घोषणा

भूपेश सरकार के दो साल पूरे: चंद्रखुरी में जुटेंगे CM, मंत्री, विधायक, कर सकते है बड़ी योजना की घोषणा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: December 17, 2020 1:27 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के आज दो साल पूरे हो गए। इस दिन को विशेष बनाने के लिए कई खास कार्यक्रम तय किए गए हैं। कल मुख्यमंत्री आवास पर सीएम भूपेश बघेल कैबिनेट की बैठक लेंगे। यह बैठक साढ़े 11 बजे से शुरू होगी। आगामी 21 दिसंबर से विधानसभा सत्र शुरू होना है लिहाजा, मंत्रिपरिषद की बैठक में अनुपूरक बजट को लेकर चर्चा की जा सकती है। कुछ और भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा किए जाने की खबर है।

Read More News: लव-सेक्स और धोखा, नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया, फिर संबंध बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले 7 लाख

इसके बाद सीएम हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनिंदा बुद्धिजीवी और पत्रकारों से चर्चा करेंगे। दो साल पूरे होने पर सरकार के कार्यों पर इनसे चर्चा और फीडबैक ले सकते हैं। इसके बाद एक बड़ा कार्यक्रम चंद्रखुरी में रखा गया है। 14 दिसंबर से प्रदेश के उत्तर और दक्षिण से राम वन गमन परिपथ पर रथयात्रा और बाईक रैली निकाली गई थी। दोनों रैली कल चंद्रखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर पर मिलेंगी और यहीं उसका समापन समारोह होगा।

Read More News: किसान आंदोलन के बीच संत बाबा राम सिंह ने गोली मारकर की खुदकुशी, राहुल गांधी ने ट्वीट कर जताई

मुख्यमंत्री बघेल इस कार्यक्रम में शामिल होने चंद्रखुरी पहुंचेंगे। दोपहर चार बजे माता कौशल्या मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल समेत सरकार के सारे मंत्री और अन्य महत्वपूर्ण नेता मौजूद होंगे। करीब दो घंटे के इस कार्यक्रम के बाद सीएम राजधानी के बीटीआई ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशाल और भव्य रंगोली तैयार की जा रह है। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

Read More News: इंस्टाग्राम भारत में कर रही है ‘इंस्टाग्राम लाइट’ का परीक्षण.. जानिए क्या है ये


लेखक के बारे में