Instagram पर युवतियों के फोटो अपलोड कर करता था अश्लील कमेंट, फिर डिलीट करने मांगता था पैसे, जानिए ब्लैकमेलर के कारनामे

Instagram पर युवतियों के फोटो अपलोड कर करता था अश्लील कमेंट, फिर डिलीट करने मांगता था पैसे, जानिए ब्लैकमेलर के कारनामे

Instagram पर युवतियों के फोटो अपलोड कर करता था अश्लील कमेंट, फिर डिलीट करने मांगता था पैसे, जानिए ब्लैकमेलर के कारनामे
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: June 14, 2021 4:04 pm IST

कवर्धा: सिटी कोतवाली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर युवती का फोटो अपलोड कर अश्लील अभद्र कमेन्ट कर परेशान करने और पैसे की मांग करने वाले गुजरात के सायबर अपराधी युवक को गिरफतार करने में सफलता हाथ लगी है। 

Read More: छत्तीसगढ़ : अब प्रत्येक शनिवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

एसपी सलभ सिन्हा ने बताया कि कवर्धा के दो युवतियों की फोटो को आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर उनके संबंध में अश्लील एवं अभद्र आपत्तिजनक गंदी गंदी बाते कमेन्ट कर रहा था। वहीं, फोटो एवं कमेन्ट डिलीट करने के एवज में पीड़िता लड़कियों से पैसे की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक आदतन ब्लैकमेलर जो सोशल मीडिया में मासूम लड़कियों को फंसाकर ब्लैकमेलिंग करता है।

Read More: प्रदेश में आज मिले मात्र इतने कोरोना संक्रमित मरीज, कल के मुकाबले आज हुईं दोगुना मौतें

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम बनाकर गुजरात मुडेल जिला खेड़ा रवाना किया गया, जहां से आरोपी दिलीप दाबी को गिरफ्तार कर कवर्धा लाया गया। आईटी एक्ट के तहत कारवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Read More: मैं सीएम चेहरा बनने के लिए तैयार हूं, कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद सियासी खलबली, जानिए क्या चल रहा महाराष्ट्र में

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"